Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 2:00 pm IST

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश : 40 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 की मौत, रेस्क्यू जारी


मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में जा गिरी। 

बताया जा रहा है कि, बस इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। 13 यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। और घायलों को एंबुलेंस धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मौके पर मौजूद है। गोताखोर भी शवों की तलाश में जुटे हैँ। और सूचना मिलते ही NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची।  

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के रेस्क्यू का काम जारी है।