Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Jul 2022 10:55 am IST

नेशनल

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2022, जानिए डीटेल्स


कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने रविवार को मुंबई में मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया। राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं। विजेता को शीर्ष 31 राज्य विजेताओं में से चुना गया था। समारोह 3 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ।

सितारों से सजी इस रात में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज जैसे कलाकार जूरी पैनल के सदस्य थे।

सिनी को तेलंगाना की फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने ताज पहनाया। वे मिस वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। फेमिना मिस इंडिया 2022 को सेफोरा, मोज और रजनीगंधा पर्ल्स की ओर से सह-संचालित किया गया था।