Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 5:30 pm IST


12 किसानों को मिले पुरस्कार


अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव में जिले के 12 किसानों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी ने कहा कि लगातार किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उनकी आय दोगुना करने को लेकर कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्य उद्यान अधिकारी डा.नरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 से 18 नवंबर को मुनिकिरेती में अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के 45 किसानों ने हिस्सा लिया था। बताया कि 12 किसानों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए है। बताया कि यमकेश्वर के पाला गांव के आंनद सिंह ने धनिया उत्पादन में पहला, कोटद्वार के संपूर्णानंद ने बड़ी इलायची उत्पादन में पहला, यमकेश्वर के सुखदेव सिंह ने मसाले उत्पादन में पहला स्थान पाया है।