Read in App


• Fri, 26 Jul 2024 5:53 pm IST


बागेश्वर के पन्याली में दरकी पहाड़ी, चार कमरों का मकान मलबे में बहा


बागेश्वर : कपकोट के दूरस्थ इलाके बड़ी पन्याली में तड़के तीन बजे पहाड़ी दरक गई। चार कमरों का मकान मलबे के साथ बह गया। मलबे में दबने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। पहाड़ी दरकने की आहट होने पर परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के तेज बारिश के बीच करीब तीन बजे बड़ी पन्याली में पहाड़ी दरक गई। मलबा उमेद सिंह के मकान को बहा ले गया। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई। मलबे में दबे पालतू जानवरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।