Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Oct 2021 3:40 pm IST


देवस्थानम बोर्ड संबंधित रिपोर्ट सीएम को सौंपी


रुद्रप्रयाग: देवस्थानम बोर्ड को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में तीर्थ पुरोहितों की ओर से बताई समस्याएं सरकार तक पहुंचाई गई हैं।  देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार ने ध्यानी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति बनाई थी।ध्यानी ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का पक्ष सुना गया। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों से बात की गई।