Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Aug 2022 8:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

क्या फिर से फैल रहा है पोलियो का संक्रमण, भारत के पड़ोसी देशों में मिले इसके वायरस...


दुनिया के कई देशों के पिछले कुछ सालों के आंकड़े उठाकर देखें तो ऐसे लग रहा था कि, पोलियो का संक्रमण अब काफी हद तक नियंत्रण में आ चुका है। 

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इजराइल आदि देशों में भी स्थिति को काफी हद तक कंट्रोल में है। इसी बीच माना जा रहा है कि, एक बार फिर से पोलियो ने कई देशों में खतरनाक तरीके से वापसी की है। विशेषतौर पर पाकिस्तान में पोलियो के मामले सामने आए हैं। हालांकि, एक साल से अधिक समय से पाकिस्तान में पोलियो के एक भी नए मामले नहीं देखे गए थे। 

लेकिन बीते एक महीने में उत्तरी वजीरिस्तान जिले में करीब 8 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि की हुई है। पोलियो संक्रमण को लेकर वैश्विक डेटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि, पाकिस्तान के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी वायरस मिले हैं। इधर, अफगानिस्तान में भी संक्रमण का खतरा होने की आशंका जताई जा रही है।

वैश्विक स्तर पर बढ़े पोलियो के मामलों ने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। दुनिया के अधिकतर देश जब इस वायरस से मुक्ति की तरफ आगे बढ़ रहे थे, इसी बीच इस आउटब्रेक ने पोलियो उन्मूलन अभियानों को अस्त-व्यस्त कर दिया है।