Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 6:05 pm IST


कुटेटी देवी मंदिर से गायब दान पात्र पुलिस ने किया बरामद


उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीक कुटेटी देवी मंदिर से गायब दान पात्र पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने नाबालिग किशोर से मंदिर के दानपात्र को बरामद किया।दरअसल, गुरुवार की सुबह कुटेटी देवी मंदिर में सुबह करीब साढ़े बजे दान पात्र चोरी हो गया था। चोरी की घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद कुटेटी के मुख्य पुजारी ललित मोहन नौटियाल ने इसकी लिखित सूचना थाना कोतवाली उत्तरकाशी में दी। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने खोजबीन शुरू की। एसपी अर्पण यदुवंशी ने खुद इसका संज्ञान लेकर एक टीम गठित की। शुक्रवार को पुलिस ने किशोर से चोरी हुए दानपात्र को पैसों के साथ बरामद किया। थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दान पात्र सकुशल मिला है, जिसे पुजारी को सौंप दिया गया है।