Read in App


• Sat, 27 Feb 2021 8:15 am IST


प्रकाश झा की फिल्मों ने अजय देवगन को बना दिया सुपरस्टार


प्रकाश झा ने अपनी पहली फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1984 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने रांची में की थी। फिल्म में दीप्ति नवल और राजकिरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का स्क्रीनप्ले गुलजार ने लिखा था और म्यूजिक भी गुलजार का ही था। इसमें राज किरण मुख्य भूमिका में थे। खेल पर आधारित इस फिल्म ने प्रकाश झा को पहचान दिला दी।


गंगाजल

साल 2003 में 'गंगाजल' फिल्म को रिलीज कर प्रकाश ने अपनी पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अजय देवगन को एक अलग अवतार में दिखाकर प्रकाश ने उन्हें हिट कर दिया।


अपहरण

साल 2005 में आई 'अपहरण' फिल्म से एक बार फिर अजय और प्रकाश की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यह फिल्म भी बिहार के अपराध पर केंद्रित थी। फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट बिपाशा बसु थीं। वहीं नाना पाटेकर और यशपाल शर्मा की एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली।

राजनीति
साल 2010 में आई 'राजनीति' फिल्म से प्रकाश ने देश की राजनीति के दांव-पेचों को बॉलीवुड स्टार्स के साथ सजाकर दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट रही। फिल्म रिलीज के पहले दिन के सभी शो लगभग हाऊस फुल थे।