बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में विवेक ने बताया था कि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक कंटेंडर बन गई है। इस मामले को लेकर डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। अब विवेक के इस दावे को लेकर लोग उसने तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच मशहूर वीडियो जॉकी और रोडीज फेम निखिल चिनप्पा ने भी उनसे सवाल किया है।
हाल ही में एकेडमी मोशन पिक्चर्स ऑफ आर्ट्स एंड साइसेंज की तरफ से 301 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट जारी की थी। इस सूची में भारत की ओर से 9 फिल्मों के शामिल होने की चर्चा तेज हो गई जबकि इस सूची में भारत की तरफ से केवल 4 फिल्में 'आरआरआर, छेल्लो शो, ऑल दैट ब्रीथ्स और एलिफेंट व्हिस्परर्स' को आधिकारिक तरीके से 4 अलग-अलग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बीच डायरेक्टर ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' के पोस्टर को शेयर किया है, जिस पर लिखा है कि- '95वें ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल कंटेंडर, साथ ही विवेक ने कैप्शन में लिखा है कि- आपके प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद. ये साल भारतीय सिनेमा के लिए है।' अब सोशल मीडिया पर ये वहस छिड़ गई है कि क्या वास्तव में 'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर के लिए ऑफिशियल इंडिया कंटेंडर है।