Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 May 2023 4:41 pm IST


घर का खर्च चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाते थे सूर्यकांत बैसला, अब सीजीएल परीक्षा पास कर बने इनकम टैक्स ऑफिसर


असफलता को स्वीकार करके की सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। यह लाइन अक्सर सुनने को मिलती है।  ग्रेटर नोएडा के रहने  वाले सूर्यकांत बैसला ने इस लाइन को सही साबित कर दिया है। शादी के बाद सूर्यकांत घर चलाने के लिए साल 2010 से ट्यूशन पढ़ाने लगे। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेट नौकरी भी ज्वाइन कर ली, लेकिन वे शुरू से ही कुछ बड़ा करना चाहते थे और उनकी ये चाहत 2023 में पूरी हुई। दरअसल, सूर्यकांत बैसला ने एसएससी सीजीएल परीक्षा क्लियर कर ली है और अब उनका चयन इनकम टैक्स ऑफिसर के पद के लिए हो गया है। सूर्यकान्त आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सूर्यकांत के संघर्ष ने ये साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

2016 में सिर से उठ गया पिता का साया 

सूर्यकांत बैसला की शादी 2010 में हो गई थी। इसके बाद 2016 में उनके पिताजी का निधन हो गया था। इसके बाद घर की संपूर्ण जिम्मेदारी सूर्यकांत  के कंधे पर आ गई। इन जिम्मेदारियों को निभाते हुए सूर्यकांत बैसला ने एसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर ली है और अपने सपने को पूरा कर लिया।