Read in App

Rashmi Panwar
• Wed, 20 Jul 2022 6:32 pm IST

वीडियो

उत्तराखंड को देवभूमि के साथ देवी भूमि बनाने का संकल्प होगा पूरा : मंत्री रेखा आर्य



राज्य में बालिका संख्या बढ़ने पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने खुशी जताते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही देवियों की भूमि बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मैं देश की बेटी और सरकार का अंग होने के रूप में लैंगिक समानता को बढ़ावा दूंगी। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने संकल्प लिया कि 26 जुलाई को कावड़ यात्रा में प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी महिलाएं और विभागीय अधिकारी 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा में शामिल होंगे। ये यात्रा हरिद्वार जिले के हर की पैड़ी से वीरभद्र मंदिर तक निकाली जाएगी जहां पर पौराणिक शिवालय में जलाभिषेक किया जाएगा और संकल्प लिया जाएगा कि देवभूमि को देवियों की भूमि भी बनाया जाए।