Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Jan 2023 8:00 am IST

राजनीति

त्रिपुरा : पांच जनवरी को भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे गृह मंत्री, जानिए क्या है इसके मायने...?


त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी बीजेपी ने साल के पहले महीने से ही कर दी है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को राज्य में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। 

पार्टी नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कि, जानकारी देते हुए बताया कि, आठ दिवसीय यात्रा को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अमित शाह उसी दिन दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में भी रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

बता दें कि, बीजेपी ने “रथ यात्रा” को ‘जन विश्वास यात्रा’ नाम दिया है। यात्रा के दौरान पार्टी सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए लगभग 10 लाख लोगों को जोड़ने का काम करेगी। केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से अधिक जुलूस किए जाएंगे। इस दौरान कम से कम दस केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। 

बताते चलें कि, यह रथ यात्रा अगरतला में समाप्त होगी, जहां नड्डा, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब रैली को संबोधित करेंगे।