Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 9:34 am IST


संसद घेराव में शामिल होने हरिद्वार से जायेंगे किसान


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में 22 जुलाई को किसान दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे। उत्तराखंड से भी किसानों का जत्था इस आंदोलन में प्रतिभाग करेगा। शनिवार को बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों की एक बैठक आयोजित में जिलाध्यक्ष ने यह बात कही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली संसद का घेराव 22 जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली कूच के लिए हरिद्वार क्षेत्र के किसान बहादराबाद टोल प्लाजा तथा नारसन क्षेत्र के किसान गुड़मंडी मंगलौर कार्यालय से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान विक्रम पाल सिंह, कुलदीप सैनी, विनीत कुमार, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल, ऋषि पाल, बालेंद्र, विक्रांत चैधरी, सोनवीर राठी, हरदीप, अरविंद राठी, मनोज कुमार, अर्जुन सैनी, सुनील कुमार, वीरेंद्र पाल, अक्षय मलिक, रोहतास, महंत सुरेशानंद गिरी, शोएब अंसारी, फुरकान, चमन लाल शर्मा, आदि किसान मौजूद रहे।