Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Nov 2022 7:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

11 नवंबर को भारत आएंगी अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, केन्द्रीय वित्त मंत्री से होगी बैठक


अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन 11 नवंबर को एक दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगी। 

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वित्त मंत्री अपनी यात्रा के दौरान ‘अमेरिका-भारत आर्थिक और वित्तीय साझेदारी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जहां दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है। 

बताया जा रहा है कि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी।