Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Nov 2021 3:06 pm IST


परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की हड़ताल जारी


परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। कर्मचारी आरटीओ कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कर्मचारियों को एकता के साथ संघर्षरत रहने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशवीर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, शामिल रहे।