Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 9:00 am IST


ओम प्रकाश फुलारा प्रफुल्ल हुए सम्मानित


बागेश्वर: विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कंट्रीबाइड पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक एवं साहित्यकार ओम प्रकाश फुलारा प्रफुल्ल को जनचेतना भगीरथ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बनारस की धरती पर गंगा मैया की गोद में बजरे (नौका) पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे भारत के 45 कवियों ने प्रतिभाग किया। इस उपलब्धि पर गरुड़ के साहित्यकार मोहन जोशी, मनोज खोलिया, चंद्रशेखर बड़सीला व डॉ. हेम दुबे आदि ने खुशी जताई है।