Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 10:00 am IST

नेशनल

नुपुर शर्मा के नाम पर हत्याओं और हमलों का दौर जारी, युवक को 6 बार घोपी चाकू, गंभीर


नुपुर शर्मा मामले को लेकर राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की घटना सामने आई है। नुपुर का विवादित वीडियो देखने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। 

घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। हमले के 5 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें नानपुर गांव के गौरा उर्फ मोहम्मद निहाल और मोहम्मद बिलाल शामिल हैं। सीतामढ़ी की घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खून से लथपथ नजर आ रहा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक पान की दुकान पर नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां सिगरेट पी रहे एक अन्य युवक से उसकी इसे लेकर कहा-सुनी हो गई। वो युवक अपने साथियों को लेकर आया और अंकित पर हमला कर दिया। भरे बाजार में दौड़ा-दौड़कर अंकित को छह बार चाकू घोंपा गया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।