Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 9:27 am IST

मनोरंजन

Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर दिखाया बेटी का चेहरा, फैंस बोले-'पापा के जैसी दिखती है'


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की खबर दी है, तब से फैंस उस नन्ही परी की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैसे तो प्रियंका जन्म के बाद से ही बेटी के साथ तस्वीरें साझा कर रही थीं, लेकिन कभी उसका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब एक्ट्रेस ने पहली बार बेटी मालती का चेहरा फैंस को दिखाया है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी। एक्ट्रेस निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह बेटी मालती मैरी के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में शामिल हुईं।


व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। प्रियंका ने बेटी को अपनी गोद में ले रखा था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें मालती मैरी मां की  गोद में बैठी नजर आ रही हैं।


वीडियो में मालती को देख फैंस काफी खुश हैं और अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, 'आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है', तो दूसरे ने कहा, 'मालती निक की तरह लगती है।'