Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Aug 2022 6:30 am IST

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने फोन में क्या सेव किया है मलाइका का नाम, करण के सवाल पर एक्टर ने दिया जवाब...


मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विथ करण का नया सीजन शुरू होने के साथ ही इसकी चर्चाएं भी शुरु हो गयी है। ‘कॉफी विद करण 7’ के बीते कई एपिसोड्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हर बार की तरह इस बार भी शो में फिल्मी सितारों से जुड़े कई तरह के खुलासे सुनने को मिल रहे हैं।

इस बार के मेहमान होंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर, शो का यह एपिसोड इस गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में शो में भाई- बहन की यह जोड़ी मिलकर धमाल करती नजर आएगी। वहीं प्रोमो वीडियो में एक्टर अर्जुन ने करण जौहर एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। करण ने अर्जुन से पूछा कि, उन्होंने अपने मोबाइल में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फोन नंबर किस नाम से सेव कर रखा है। 

इस पर तुरंत जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस का नाम मलाइका के नाम से ही सेव किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने इसके पीछे एक बेहद प्यारी वजह भी बताई। अर्जुन ने कहा कि उन्होंने मलाइका का नाम उन्हीं के नाम से इसलिए सेव किया है क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस का नाम काफी पसंद है। इसके अलावा सोनम और अर्जुन ने एक-दूसरे से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए।