Read in App


• Mon, 5 Apr 2021 2:31 pm IST


गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तक जारी रहेगा संघर्ष


नैनीताल-भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से एक दिवसीय गो कथा का आयोजन किया गया। स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम में गो क्रांति अग्रदूत गोपाल मणि महाराज ने गो कथा सुनाई। कहा कि गो माता को प्रतिष्ठा देने और राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए सात नवंबर को जनता को दिल्ली में एकत्रित होना होगा।
कहा कि गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तक संघर्ष चलता रहेगा। इससे पहले सुबह गणेश पूजन किया गया। दोपहर कथा के बाद प्रसाद वितरण हुआ। गो पूजन मुख्य यजमान चंदन बिष्ट, रीता बिष्ट, आचार्य महेश पांडे ने कराया।