Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Sep 2021 3:42 pm IST


सेहत के लिए फायदेमंद है ओट्स? ये बातें आपके लिए जानना हैं जरूरी


दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी ने लोगों से बहुत कुछ छीन लिया, लेकिन इस दौरान लोगों को काफी कुछ सीखने को भी मिला है। कोरोना काल में खुद को हेल्दी रखने के लिए खूब प्रयास किए। हर संभव चीज को अपनी लाइफस्टाइल में अपनाने की कोशिश की। ऐसे में आज हम आपको ओट्स से जुड़ी कुछ बाते बताने वाले है। आइए, जानते हैं वजन घटने के लिए कैसे बनाया जाए ओट्स और इसके फायदों के बारे में।

 ओट्स के फायदे

1) ओट्स कार्ब्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही अधिकतर दूसरे अनाजों की तुलना में प्रोटीन और फैट में भी अधिक होते हैं। ओट्स विटामिन और मिनरल्स में बहुत अधिक हैं।

2) ओट्स में एवेनथ्रामाइड्स सहित कई स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये कंपाउंड ब्लड प्रेशर को कम करने और अन्य लाभ प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

3)ओट्स में घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लुकन की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल के स्तर को कम करने में मदद करता है। 

4) घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन के कारण, ओट्स इंसुलिन सेंस्टिविटी में सुधार कर सकता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

5) ओट्स आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रखता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। 

बढ़ते वजन को कम करने के लिए कैसे खाएं ओट्स 

जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ लंबी-लंबी वॉक और डाइटिंग को फॉलो करते हैं। आप भी अगर अपना वजन कम करने के लिए ये सब कुछ करके थक चुके हैं और कोई फायदा नहीं मिल रहा है तो अब आप अपने नाश्ते में ओट्स को शामिल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं ओट्स

ओट्स बनाने के लिए ओट्स को  दूध, पानी, अलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क, दही जैसी किसी भी एक चीज में भिगा कर रख दें। सुबह तक ओट्स फूल जाएंगे। इसके बाद इस ओट्स में अपने पसंद के फल और नट्स  काटकर डाल दें। आपके ओट्स तैयार हैं।