Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Jan 2022 4:38 pm IST


द्वाराहाट सीट से भाजपा के अनिल शाही व सल्ट से महेश जीना ने भरा पर्चा


नामाकन प्रक्रिया के पाचवें दिन द्वाराहाट विधानसभा सीट से अनिल सिंह शाही और सल्ट विधानसभा सीट से महेश सिंह जीना ने अपने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व बीते रोज द्वाराहाट सीट से काग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अपना पर्चा भरा था। द्वाराहाट सीट पर उपरात प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

उपमंडल मुख्यालय में मंगलवार को द्वाराहाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने मंगलवार को अपना नामाकन पत्र दाखिल कर दिया है। अनिल शाही अपने समर्थकों के साथ रानीखेत पहुंचे और अपना पत्र दाखिल किया। द्वाराहाट के नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट उनके प्रस्तावक बने। नामाकन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अनिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पूर्व सोमवार को मदन सिंह बिष्ट ने काग्रेस की ओर से अपना नामाकन करवाया था। जबकि उत्तराखंड क्राति दल (उक्राद) के पुष्पेश त्रिपाठी 27 जनवरी को अपना नामाकन करवाएंगे।