Read in App


• Thu, 9 Nov 2023 4:10 pm IST


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी ने किए मां धारी देवी के दर्शन


श्रीनगरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहीं. उनके साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी उत्तराखंड आई हुई हैं. बीती रोज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनकी बेटी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए थे. इसके बाद चारों धामों की रक्षक माने जाने वाले मां धारी देवी मंदिर में इतिश्री मुर्मू ने शीश नवाया और मां का आशीर्वाद लिया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू को कड़ी सुरक्षा के बीच धारी देवी मंदिर ले जाया गया. जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने मां के चरणों में पूजा की थाल भी चढ़ाई. पुजारियों ने उन्हें मंदिर की पौराणिकता और इतिहास के बारे में बताया. उन्होंने मंदिर परिसर से ही अलकनंदा के दर्शन भी किए. इस दौरान इतिश्री मुर्मू यहां की खूबसूरती और आस्था को देख मंत्रमुग्ध हो गईं.