Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 Aug 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

ग्रीन ड्रेस में बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस के साथ शेयर किया वीडियो


बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस बिपाशा बसु शादी के कई साल बाद मां बनने जा रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा काफी एक्साइटेड हैं। आए दिन बिपाशा सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिस्तर पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में उन्होंने लिखा है,'मम्मी टू बी, खुद से प्यार करें, अपनी बॉडी से प्यार करें।' बता दें कि बिपाशा की खुशी देख उनके फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं। फिलहाल अभी बिपाशा अपने प्रेगनेंसी पीरीयड को इंजॉय कर रही हैं।