Read in App


• Sat, 16 Mar 2024 1:29 pm IST


कर्णप्रयाग हादसे में एक और मौत, घायल ने एम्स ले जाते समय तोड़ा दम


कर्णप्रयाग :  अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों की टैक्सी शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि एक युवती समेत 13 ग्रामीण घायल हो गए थे। वहीं, इसमें से एक घायल दयाल सिंह ने शनिवार को एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। अन्य का उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, नारायणबगड़ ब्लॉक के कफोली गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने ग्रामीण शुक्रवार सुबह नलगांव पिंडर नदी किनारे पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटते हुए नलगांव से एक किमी आगे कफोली की ओर टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।