Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 5:35 pm IST

नेशनल

कहीं बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात, तो कहीं पड़ा सूखा


देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखा है। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से किसान के फसल को पानी की कमी से काफी नुकसान हो रहा है। इन्हीं में से एक इंफाल भी है, जहां के किसान बारिश ना होने से बहुत परेशान हैं।

बता दें, इंफाल के पूर्वी जिले में लामलाई विधानसभा क्षेत्र में धान के खेत सूख गए हैं, क्योंकि वहां मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। एक किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश ना होने की वजह से धान के खेत और नदियां पूरी तरह से सूख गई हैं। जिसकी वजह से किसान को नुकसान हो रहा है और वो परेशान हैं।