रुड़की : उत्तराखंड में इन दिनों आग लगने के मामले बढ़ गए हैं। आएदिन अग्निकांड की खबरें सामने आने से लोग भी सहस गए हैं। अब जानकारी मिली है की रुड़की नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश गर्ग के घर में लग गई। आग से दो वाहन समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। वहीं पहली मंजिल पर फंसी महिला को आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला।