Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 May 2022 5:10 pm IST


केदारनाथ यात्रा: धाम के व्यापारियों को मुनाफे की आस


रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा से जुड़े कारोबारियों को इस साल यात्रा से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। डंडी-कंडी हो या फिर घोड़ा खच्चर व स्थानीय होटल लॉज स्वामी, सभी में यात्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस सीजन में अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के सपने संजो रहा है। आगामी 6 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।