Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 May 2023 6:30 am IST

मनोरंजन

'सिटाडेल' के सेट से देशी गर्ल ने शेयर किया बीटीएस वीडियो, एक्शन सीट शूट करती आईं नजर


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग और स्टाइल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने बेहद कम समय में हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है। यही वजह है कि वे लगातार एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियोज शेयर किये हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के सेट से एक मजेदार बीटीएस वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक फाइट सीक्वेंस सीन करती हुई नजर आ रही हैं, वे हवा में उड़ रही हैं, रस्सियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से प्रियंका काफी हिम्मत के साथ इन सीन्स को करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका काले और नीले रंग की ड्रेस पहने हुए दिख हैं। इस बीटीएस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं उड़ रही हूं।