Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Jan 2023 1:00 pm IST


हर घर नल से जल पहुंचाने में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन....यूपी और झारखंड को छोड़ा पीछे !


देहरादून : जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के मामले में उत्तराखंड की रैंकिंग, यूपी और झारखंड से भी ऊपर है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन सर्वेक्षण के दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें अब प्रदेश का एक भी जिला 50 प्रतिशत से नीचे नहीं रहा है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरे महीने सुधरा है। इस बार उत्तराखंड जहां 50 से 75 प्रतिशत श्रेणी में आठवीं रैंक पर है तो उत्तर प्रदेश 25 से 50 प्रतिशत श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।

75-100 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 116 में यह जिले

जिला    अक्तूबर की रैंक - नवंबर की रैंक - दिसंबर की रैंक
पिथौरागढ़        63     60      62
देहरादून          70     47      48
उत्तरकाशी        73     58      71
चमोली           79     70      82
बागेश्वर           87      59      70
रुद्रप्रयाग          86      00    58
ऊधमसिंहनगर   00       00    81