भूल
भुलैया 2, जिसमें
कार्तिक आर्यन, कियारा
आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं, पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई थी। अक्षय कुमार और
विद्या बालन की 2007 की हिट भूल भुलैया की अगली कड़ी ने भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला
दिया है।
फिल्म
ने पहले वीक में 55.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भूल भुलैया 2 के साथ 'हाउसफुल' बोर्ड सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। कार्तिक
हाल ही में अपनी फिल्म देखने के लिए मुंबई के गेयटी सिनेमाघर गए और उन्हें टिकट
नहीं मिला। 'हाउसफुल'
का बोर्ड देखकर वह बहुत खुश हुए और उन्होंने फैंस
को अपना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्तिक
ने ट्विटर पर इस घटना को यूजर्स के साथ शेयर किया और हाउसफुल बोर्ड के साथ-साथ
प्रशंसकों के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा,
"अभिनेता के रूप
में हम इस दिन के लिए तरसते हैं। यह हाउसफुल बोर्ड! जहां मुझे खुद टिकट नहीं मिला
(दिल इमोजी) #भूल-भुलैया
2। दर्शकों को धन्यवाद"
As actors we crave for this day
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) May 22, 2022
This Housefull board !!
Where i myself didn’t get the tickets ❤️ #BhoolBhulaiyaa2 on fire 🔥🤙🏻
Thank you to the Audience 🙏 pic.twitter.com/4B1Vxyz8Lg