Read in App


• Wed, 21 Jul 2021 1:30 pm IST


सरस्वती बनी महिला कांग्रेस की जिला महासचिव


महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, पूर्व विधायक नारायण पाल और जिला उपाध्यक्ष किशोर राय की उपस्थिति में 24 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सरस्वती मंडल को जिला महासचिव, सुलता मंडल को इकाई अध्यक्ष और लक्ष्मी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने कहा कि पूरा देश इस वक़्त महंगाई से परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने आने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी की वकालत की। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री बदलाव योजना चला रही है। उनको आम जनता से कोई सरोकार नहीं हैै। जिला उपाध्यक्ष किशोर राय ने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। वहां लक्ष्मी मंडल, सरस्वती देवी, कंचन, जसोदा, सुमित्रा, आराधना हालदार, जया जोशी, उर्मिला सिंह आदि थे।