Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Mar 2022 10:50 am IST


फोर्ती गांव में हुआ खड़ी होली का आयोजन


चम्पावत (लोहाघाट ): लोहाघाट के समीप फोर्ती गांव में शिवरात्रि पर्व पर खड़ी होली का गायन किया गया। इस दौरान देर रात तक होल्यारों ने शमा बांधा। होल्यारों ने सबसे पहले गिरजा सुत गणपति विघ्न हरो, विघ्न हरो सब सगुन करो के साथ खड़ी होली का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शिव तेरे मन माही रहो काशी, आधा काशी बामन बनिया, आधा काशी संन्यासी, कैलाश में एक देश निरंजन इसके बाद अमर कथा शिव शंकर की, सिर पर गंगा जटा विराजे, अंग विभूति अलख निरंजन आदि के बाद अंत में अगर चंदन की ज्योति झलक रही, चंदा विराजे मस्तक में खड़ी होली का गायन किया। देर रात तक होल्यार होली का रंग जमाते रहे। गांव के लोगों ने बताया कि फोर्ती गांव में शिवरात्रि पर्व से खड़ी होली का गायन शुरू हो जाता है। टीके के दिन अंतिम होली गायी जाती है।