Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Apr 2022 8:00 am IST


तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम


ऋषिकेश। पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम अपने निजी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा का पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी मिथलेश भी यहां गई है।

गोमुख का जल किया भेंट

पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम एवं उनकी पत्नी मिथिलेश (पूजा) सपरिवार तीर्थनगरी ऋषिकेश आगमन पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने गंगा पूजन कर उन्हें गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सोनू निगम के ऋषिकेश आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने शीशम झाड़ी स्थित घाट पर पूजा-अर्चना कर गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। इस दौरान सोनू निगम ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े भाग्य की बात है कि मुझे पद्मश्री मिलने के बाद मुझे गोमुख का पवित्र जल संतो के हाथों से मिल रहा है। मां मुझे ऋषिकेश बुला लेती है। वह अपने परिवार के संग एक दिवसीय अपने निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।