Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 5:00 am IST

बिज़नेस

IMC 2022: एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट की शुरुआत आज से, 5G लॉन्च पर नजर


नई दिल्‍ली: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) का छठा एडिशन एक अक्‍टूबर यानी आज से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो रहा है, जो कि चार अक्‍टूबर तक चलेगा। बीते दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था। इस इवेंट में सबकी निगाहें 5G नेटवर्क के लॉन्च और डेमो जोन पर रहेंगी।

IMC 2022 इवेंट में कई सारे 5जी प्रोडक्ट भी देखने को मिलेंगे और 5जी सपोर्ट वाली डिवाइसेज की भी लंबी कतार रहेगी। इसमें 5जी नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसको IMC के आधिकारिक ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे। इसकी शुरुआत आज सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। बता दें कि IMC 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाले हैंहालांकि, यह अभी तय नहीं है कि यह कमर्शियल लॉन्चिंग होगी या फिर सिर्फ ट्रायल किया जाएगा। IMC की शुरुआत पहली बार वर्ष 2017 में की गई थी।

इवेंट में शामिल होंगी ये कंपनियां

IMC 2022 में देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां पहुंच रही हैं, जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। इसके अलावा इवेंट में इन कंपनियों के 5जी पार्टनर जैसे नोकिया, एरिक्शन आदि के भी स्टॉल होंगे। इन टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी के लिए शाओमी और वनप्लस जैसी मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इस इवेंट में Vi ने क्लाउड गेमिंग के लिए CareGame के साथ साझेदारी की है, जो कि फ्रांस की गेमिंग कंपनी है। इस इवेंट में यूजर्स क्लाउड गेमिंग का आनंद लाइव ले सकेंगे।