DevBhoomi Insider Desk • Fri, 14 Apr 2023 10:22 am IST
मनोरंजन
शर्लिन चोपड़ा ने फाइनेंसर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया छेड़छाड़ का आरोप
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अक्सर ही किसी न किसी विवाद की वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं। वे हमेशा ही कुछ ऐसा बोल जाती हैं जो चर्चा में आ जाता है। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने एक फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जी हां शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़छाड़ की है और जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर ने उनके साथ गाली गलौज की और उन्हें उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।