Read in App


• Sat, 17 Jul 2021 5:00 pm IST


भू-कानून बनाने की मांग को एनएसयूआई का प्रदर्शन


पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की जरूरत है। उन्होंने शीघ्र भू-कानून न बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की जरूरत है। उत्तराखंड में भू-कानून काफी लचीला है। इससे यहां देश का कोई भी व्यक्ति यहां जमीन खरीद कर रह सकता है। वर्तमान स्थिति यह है कि देश के कोने-कोने से आए लोग यहां जमीन लेकर बस रहे हैं। इससे उत्तराखंड का रहन-सहन, संस्कृति, पहाड़ी जीवन शैली विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो एक दिन उत्तराखंड से पर्वतीय संस्कृति विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने उत्तराखंड में हिमाचल जैसा भू-कानून लागू करने की मांग की है।