एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया है। अनुष्का के लेटेस्ट पोस्ट पर उन्होंने ऐसा कमेंट किया है, जिसे पढ़ने के बाद एक्टर रणवीर सिंह की भी हंसी नहीं रुक रही है।
हाल ही में एक्ट्रेस व क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का
शर्मा ने ओवरसाइड हुडी में फोटोज शेयर की थीं। ये तस्वीरें खुद अनुष्का को पसंद
नहीं आईं थीं। उन्होंने ऐसा कैप्शन शेयर किया था, जिसे पढ़कर हर
कोई हंस रहा था। अब इसी पर अर्जुन कपूर ने भी चुटकी ले ली है। इसके बाद फैंस के भी
ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं।