Read in App


• Wed, 24 Feb 2021 7:53 am IST


बूथ जीता तो चुनाव जीता : भगत


भिकियासैंण- सल्ट में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देघाट में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। उन्होंने बूथ, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र दिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना को भी याद किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए देखे गए उनके सपनों को पूरा करने का दायित्व भाजपा पर है। आर्य इंटर कालेज देघाट के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता के लिए काम करने के लिए वचनबद्ध है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार काम पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 41 करोड़ खाते खोलना, 18 करोड़ गरीब परिवारों को गैस, 18 हजार गांवों को रोशन करने के अलावा बारहमासी सड़क निर्माण, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण, हर घर जलस्तर घर नल, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। कोरोना काल में भी सरकार ने जनहित को देखते हुए समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करके जनता को मुसीबत से बचाने का पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना नियंत्रण में आ गया है। भारत ने टीका बनाकर विश्व में अपनी साख बढ़ाई है। कांग्रेस ने देश का सोना विदेशों में गिरवी रखवा दिया था और देश को कंगाली के हालात में पहुंचा दिया था। कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, महेश जीना, प्रतीक जीना, दिनेश मेहरा, यशपाल रावत, नरेंद्र भंडारी, हरीश कोटिया, बिक्रम बिष्ट, देवी दत्त शर्मा, मनवर सिंह, पूरन रजवार, ममता भट्ट, राजेंद्र नेगी, राधारमण उप्रेती, हंशा नेगी, प्रताप रावत, मान सिंह, भगवत सिंह, बिरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गोयल, पूरन पंचोली, प्रेम गिरी, कुंदन लाल आदि मौजूद रहे। जनसभा में सल्ट विधान सभा के पांचों मंडलों से हजारों लोग उमड़े। सभा में महिलाओं की संख्या खासी मौजूद रही। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण की शुरुआत कुमाऊंनी में पैलाग बोलकर शुरू की। पौने घंटे के संबोधन में कांग्रेस को जमकर कोसा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में शिवेद्र सिंह रावत, केशरी सिंह, सुदान सिंह, बिरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह खीम सिंह, दान सिंह, बचे सिंह, अमित पंचोली, ग्राम प्रधान ग्वालबीना प्रकाश पंचोली, प्रकाश आर्या, बसनलगांव के प्रधान जगदीश आदि शामिल थे।