Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Nov 2022 4:17 pm IST


भारत जोड़ो यात्रा का हल्द्वानी में समापन


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज हल्द्वानी में समापन हो गया है. कांग्रेस ने अपनी यात्रा की शुरुआत हल्द्वानी कांग्रेस के स्वराज भवन से की. जिसके बाद शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए वापस होते हुए यात्रा वापस स्वराज आश्रम पहुंची. जहां कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हल्द्वानी से कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आपस में एकजुट रहने का आह्वान किया गया.कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों को बांटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा आज देश के अंदर जो देश की जनता को बांटने का काम किया जा रहा है, उसको देखते हुए हो जरूरी हो गया है. अनेकता में एकता वाली विकल्प को दोबारा लाया जाए.