Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Apr 2022 11:09 am IST


बीएससी के छात्रों ने किया लघु वाटिका का भ्रमण


बागेश्वर:  राजकीय महाविद्यालय कांडा के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा का भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों को वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा ने वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को मूंगा रेशम वाटिका के अलावा पशुओं से सुरक्षित फसलों, औषधीय, चारा पत्ती बहुपयोगी पौधों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को रूद्राक्ष के पौधें भेंट किए। साथ ही छात्राओं ने कुमाउनी पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। इस मौके पर डॉ. शालिनी पांडेय, डॉ. उमा पांडेय, देवकी देवी, टीना मलड़ा, मनीषा देवी, प्रशांत सिंह मलड़ा, रवींद्र नगरकोटि आदि मौजूद थे।