Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Oct 2021 3:31 pm IST


उक्रा का जन संपर्क पर जोर;


रुद्रप्रयाग: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए भावी योजना पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करते हुए गांवों का भ्रमण कर जन-जन से संपर्क पर जोर दिया। बैठक में ऐरी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को हाशिए पर धकेल दिया है। उत्तराखंड क्रांति दल का मुख्य एजेंडा प्रदेश में मूल निवास लागू करना, गैरसैंण को राज्य की राजधानी बनाना, राज्य में किसी भी परियोजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में 80 फीसदी स्थानीय को रोजगार देना है।