Read in App

Surinder Singh
• Tue, 20 Apr 2021 11:32 am IST


पुलिस कांस्टेबलों के ग्रेड-पे कटौती का उक्रांद विरोध करेगा


उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पुलिस कांस्टेबलों की ग्रेड-पे में कटौती का विरोध किया गया। दल ने मांग की कि कांस्टेबलों की ग्रेड- पे में की गयी विसंगति को अविलम्ब दूर दिया जाये। दल शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से भेंटकर कांस्टेबलों की ग्रेड -पे में हुई विसंगति को लेकर आपत्ति दर्ज करते हुये सातवें वेतन आयोग 2017 की संस्तुति के अनुसार मांग करेगा। साथ ही उक्रांद के प्रवक्ता सुनील ध्यानी का कहना है कि ग्रेड पे के संबंध में पुलिस मुख्यालय व सरकार नही चेती तो दल पुलिस कांस्टेबलों के ग्रेड पे विसंगति को लेकर आंदोलन करने  को बाध्य होगा।