Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Sep 2022 4:17 pm IST


पाटी के रमक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


चंपावत :   पाटी के रमक में चल रहे साठी मेले में शुक्रवार देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बाहर से आयी सांस्कृतिक टीमों ने देर रात दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पाटी थाने के एसओ बची सिंह बिष्ट और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने किया। शुक्रवार रात को सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊंनी,गढ़वाली, पंजाबी,आदि गानों में कलाकारों ने समा बांधा। श्री पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति खटीमा से आये कलाकारों ने 'अल्मोड़ा बाजार कमला न मार लटका...,गोपाल बाबू गोस्वामी ने "नाक तेरी नथ मधुली की भली छाजी रै...,कुमांऊँनी गीत प्रस्तुत किया। हेमा जोशी ने "माठु-माठु हिट.... गाने में नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं जय भूम सेन थारु समिति की ओर थारु जनजाति के गानें प्रस्तुत किये। क्षेत्रीय कलाकार नितिन जोशी ने "क्रीम पाऊडर घसनी कला ना.... गाने गाये।