आईएएस सक्सेस स्टोरी में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए न सिर्फ यूपीएससी पास की बल्कि अच्छी रैंक भी हासिल की। इस शख्स का नाम है सक्षम गोयल। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ताल्लुक रखने वाले सक्षम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इस जिले से प्राप्त की। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और वहीं से उन्होंने 12वीं क्लास की पढ़ाई कंप्लीट की।
इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया और अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने यूजी में राजनीति शास्त्र और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों को लिया था। इसी दौरान, उन्हें तीन महीने के लिए हावर्ड विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप करने का भी मौका मिला था।
ग्रेजुएशन के बाद सक्षम ने यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी और रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी का अपना पहला अटेम्प्ट दिया और पहले ही प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली। सक्षम ने अपने पहले अटेम्प्ट में 27वीं रैंक हासिल की और आईएएस अफसर का पद हासिल किया। आपको बता दें कि सक्षम ने सेल्फ स्टडी कर इस परीक्षा में सफलता हासिल की।