Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Oct 2024 4:40 pm IST


कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर


कांग्रेस की शुक्रवार को आयोजित बैठक में संगठन को मजबूती देने पर फोकस किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से आने वाले हर चुनाव के लिए कमर कसने की अपील भी की गई। आयोजित कांग्रेस की बैठक में क्षेत्रीय कांगेसियों ने पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने के लिए हर ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया। इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूतर करने पर भी चर्चा की गई। पार्टी को मजबूत करने के लिए वोट बैंक बढ़ाने के साथ ही सदस्यता अभियान चलाने व बूथों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, प्रदेश सचिव जोत सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी, ओबीसी मोर्चे अध्यक्ष अतुल गुसाईं, अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री चमन दास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, न्याय पंचायत अध्यक्ष मनवीर रावत, न्याय पंचायत अध्यक्ष द्वारागढ़ विक्रम सिंह पंवार, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्रीकोट जसपाल पंवार, न्याय पंचायत अध्यक्ष म्याणी राजवीर पंवार ,गंभीर सिंह रावत,जनार्दन बिजल्वाण, मेहर सिंह पंवार, मोहन लाल निराला, लोकेंद्र उनियाल, रणवीर रावत, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप सजवाण, नारायण सिंह तोमर ,दिनेश रावत, टिकम धीमान, प्रदीप पंवार, नरेंद्र पंवार, प्रवीन चौहान, अर्जुन कैंतुरा, गोविन्द, हरदेव कुमाई, सुभाष बर्तवाल, अजीत पंवार, विपिन पंवार, अनिल कंडारी, महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।