Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Sep 2021 5:14 pm IST


एसडीआरएफ ने किया गंगोत्री प्रथम चोटी का सफल आरोहण


उत्तरकाशी : राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने 6672 मीटर ऊंची गंगोत्री प्रथम चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार पर्वतारोहण के ऐसे जोखिमभरे अभियान की कमान महिला अधिकारी इंस्पेक्टर अनिता गैरोला ने संभाली। इस अभियान में महिला आरक्षी प्रीति मल सहित 11 पर्वतारोहियों ने सफल आरोहण किया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पर्वतारोहण करने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।