Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Sep 2022 7:00 am IST

नेशनल

स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड के छह निकाय आगे, राष्ट्रपित द्रौपदी एक अक्टूबर को करेंगी सम्मानित


स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तराखंड के छह निकायों को चुना गया है। ये निकाय अपनी श्रेणी में श्रेष्ठ स्थानों के लिए चुने गए हैं। 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में निकायों को सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही राज्य स्तर पर शहरी विकास विभाग को भी सम्मानित किया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग एक अक्तूबर को जारी होगी, जिसके लिए प्रदेश के छह निकायों डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम को चुना है। 

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान लेंगे। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि, चयनित निकायों का आंकलन ओडीएफ, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, सालभर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आंकलन और नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है। 

बताते चलें कि, नगर निगम हरिद्वार निकाय का चयन देशभर के करीब 62 गंगा नदी के समीपवर्ती निकायों की सूची में प्रथम स्थान पर किया गया है। पूर्व में बनारस को प्रथम स्थान मिला था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देशभर के लगभग 18और कुछ केंद्र शालेलेंसित प्रदेश में 100 से कम निकायों की संख्या है, उनमें उत्तराखंड ने शीर्ष तीन में जगह बनाई है।