Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Mar 2023 4:08 pm IST


जानिए आने वाले कितने दिन बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का मिजाज ?


 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई।ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार की सुबह यहां बादल छाए रहे, वर्षा के आसार बने हुए हैं।बागेश्वर जिले में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात की सूचना है। जिससे हिमालयी गांवों में जनवरी जैसी ठंड बनी हुई है। वर्षा से किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है।इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार दो अप्रैल तक हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। अभी तक तहसीलों से किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है।