Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Nov 2022 2:00 pm IST

नेशनल

भारतीय सेना ने किया खड़ग स्ट्राइक कोर दुर्गम सैन्य अभ्यास, IFR में शामिल होने नौसेना प्रमुख जाएंगे जापान


देश की रक्षा चुनौतियों के मद्देनजर सेना खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। सेना ने तैयारियां तेज करते हुए खड़ग स्ट्राइक कोर दुर्गम सैन्य अभ्यास किया। 

बताया जा रहा है कि, इस इंटीग्रेटेड मिलेट्री एक्सरसाइज में सेना की ऐरावत डिवीजन भी शामिल हुई। सेना की पश्चिमी कमान के अनुसार खड़ग स्ट्राइक कोर ने नहर पार करने और मशीनीकृत बलों ने फायरिंग का अभ्यास किया। इसका मकसद दुश्मन के अंदरुनी इलाकों में हमलों का अभ्यास करना था।

बता दें कि, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू यानि IFR के लिए पांच से नौ नवंबर तक जापान दौरे पर रहेंगे। इस बार ईएफआर के गठन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।